थाना लवकुशनगर पुलिस ने 8 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के फरार 1000 के इनामी बारंटी को किया गिरफ्तार

छतरपुर

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार इनामी बदमाश वांछित अपराधी एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है।
थाना लवकुशनगर के वर्ष 2016 के मारपीट संबंधी प्रकरण में आरोपी अशोक अहिरवार निवासी अधियारीवारी थाना लवकुश नगर फरार चल रहा था, माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माह मई वर्ष 2024 में स्थाई वारंट जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें :  इंदौर: 40,000 की रिश्वत लेते सहायक राजस्व अधिकारी और प्रभारी बिल कलेक्टर रंगे हाथों पकड़ाए

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने लंबित स्थाई वारंटी जो माह दिसंबर 2012 से पूर्व के हैं उन पर ₹7000, वर्ष 2013 से 2017 तक के ₹5000, वर्ष 2018 से वर्ष 2023 तक ₹2000, एवं 1 जनवरी 2024 से जारी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु ₹1000 के इनाम की उद्घोषणा की है।
थाना लवकुश नगर पुलिस ने उक्त प्रकरण के फरार स्थाई वारंटी ₹1000 के इनामी अशोक अहिरवार निवासी अधियारीवारी थाना लवकुश नगर को गिरफ्तार किया। वारंटी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण

उक्‍त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर परसराम डावर ,प्र.आर. अनीश अहमद  प्र.आर.  बुद्ध सिंह,आर.  विकास सिंह, आर. हिरदेश ,आर . बलराम, आर. मंगल , आर. चंदन की मुख्‍य भूमिका रही।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment