फाइटर प्लेन ट्रेनिंग के लिए महत्वपूर्ण है महाराजपुरा एयरबेस, ग्वालियर एयरपोर्ट दो दिन के लिए बंद, सभी फ्लाइट कैंसल

ग्वालियर
मध्य प्रदेश ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दो दिन के लिए सभी उड़ानों को बंद रखा गया है। एयरपोर्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की गई है। दरअसल पाकिस्तान में आतंकियों पर किए गए स्ट्राइक के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन अलर्ट पर है।

ये भी पढ़ें :  वन विभाग के ऑडिट: कमलनाथ बोले- सरकार की गलती का दंड वनरक्षकों को क्यों ?

महाराजपुरा एयरफोर्स बेस (Maharajpura Airbase Alert) सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक पिछले बार बालाकोट में की गई स्ट्राइक के दौरान यहीं से फायटर प्लेन को भेजा गया था। इसी एयरफोर्स बेस पर ही फाइटर पायलट ट्रेनिंग भी लेते हैं, इसके साथ ही यह फाइटर प्लेन की डॉग फाइट के लिए भी पहचाना जाता है।

ये भी पढ़ें :  मप्र विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, 24 मार्च तक चलने वाले सत्र में सिर्फ नौ बैठकें होंगी

इस एयरबेस पर राफेल, मिग-21, मिराज और सुखाई फाइटर प्लेन की पायलट ट्रेनिंग लेते हैं। (Gwalior airport news update) सबसे खास बात यह भी है कि महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन देश के उन तीन एयरबेस में शामिल हैं, जहां भारतीय वायुसेना के सबसे अनुभवी पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment