लखनऊ में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अफीम तस्कर गिरफ्तार और लाखों की बरामदगी

लखनऊ

लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.426 किलोग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी को मोहनलालगंज क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग आश्रम से लखनऊ की ओर माधवखेड़ा हनुमान मंदिर के पास पकड़ा गया। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

एसटीएफ लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के निर्देशन में टीम लगातार मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही थी। बुधवार को इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बिहार के बेतिया निवासी शाहीम आलम के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें :  रफ्तार का कहर के चलते ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी, हादसे में 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

आरोपी ने कई अहम खुलासे किए
पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसका गिरोह लंबे समय से अफीम की खरीद-फरोख्त कर रहा था और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब तथा हरियाणा समेत कई राज्यों में इसकी सप्लाई करता था। आरोपी के अनुसार, गिरोह एक किलो अफीम की सप्लाई के बदले करीब 6 से 7 लाख रुपये तक लेता था।

ये भी पढ़ें :  यूपी सरकार का बड़ा फैसला: जिला पंचायतों से पास नक्शे अब एक साल तक होंगे वैध, मिलेगी 75% शुल्क छूट

तस्करी के दौरान खरीदारों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती थी। तय स्थान पर पहुंचने के बाद संबंधित व्यक्ति खुद संपर्क कर भुगतान करता और माल लेकर चला जाता था। गिरोह सीमित संपर्क और गुप्त तरीकों से लेन-देन करता था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

फिलहाल एसटीएफ ने आरोपी के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें :  करण जौहर ने जैसलमेर के टॉकीज में फिल्म धुरंधर 2 देखने के लिए बुक किया पूरा हॉल और रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment