यूपी में फिर बड़ा फेरबदल, आजमगढ़-अयोध्‍या से लेकर बरेली प्रयागराज तक ट्रांसफर, 18 PCS अफसरों के तबादले हुए

लखनऊ
यूपी में एक बार फ‍िर अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं. इस बार योगी सरकार ने 18 पीसीएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. पीसीएस अफसर गंभीर सिंह को गाजियाबाद से आजमगढ़ तबादला कर दिया गया है. वहीं, हनुमान प्रसाद को लखनऊ से रामपुर भेज दिया गया है. अंबरीश कुमार बिंद को प्रयागराज से बरेली ट्रांसफर कर दिया गया है.  तबादले की सूची के मुताबिक, अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है. अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) लखनऊ से अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है. अंबरीश कुमार बिंद अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज को नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली बनाया गया है. राजीव कुमार राय अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है.

ये भी पढ़ें :  बीजेपी ऑफिस पर बलिया में चला बुलडोजर, प्रशासन बोला- अवैध अतिक्रमण हटाया

सुभाष सिंह को वाराणसी तबादला
शुभी काकन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है. राजीव कुमार शुक्‍ला नगर मजिस्‍ट्रेट बरेली को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम प्रयागराज बनाया गया है. सुभाष सिंह अपर जिलाधिकारी (न्‍यायिक) बागपत को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम वाराणसी बनाया गया है. राजेश कुमार गुप्‍ता अपर जिलाधिकारी ब‍िलिया को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है.

ये भी पढ़ें :  कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 और 2 का विस्तारीकरण प्रगति पर, मार्च 2027 तक होगा पूरा

हेम सिंह का रामपुर से अयोध्‍या ट्रांसफर  
हेम सिंह अपर जिलाधिकारी रामपुर को सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या बनाया गया है. वंदना श्रीवास्‍तव द्वितीय को सचिव विकास प्राधिकरण बरेली बनाया गया है. सत्‍येंद्र सिंह सचिव विकास प्राधिकरण अयोध्‍या को अपर जिलाधिकारी शामली बनाया गया है. विनय कुमार सिंह द्वितीय अपर जिलाधिकारी प्रयागराज को अपर जिलाधिकारी गाजियाबाद बनाया गया है. योगेंद्र कुमार सचिव विकास प्राधिकरण बरेली को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है.

ये भी पढ़ें :  सूरजपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विशेष ट्रेन रवाना, वरिष्ठ नागरिक करेंगे ओंकारेश्वर-महाकालेश्वर के दर्शन

नम्रता सिंह को लखनऊ भेजा गया
पंकज कुमार श्रीवास्‍तव अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ को अपर जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है. राजित राम गुप्‍ता उपजिलाधिकारी रायबरेली को अपर जिलाधिकारी बलिया बनाया गया है. नम्रता सिंह उपजिलाधिकारी उन्‍नाव को अपर नगर आयुक्‍त नगर निगम लखनऊ बनाया गया है. रोशनी यादव उपजिलाधिकारी ललितपुर को अपर जिलाधिकारी लखनऊ बनाया गया है. 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment