एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद, आज का दिन एअर इंडिया के लिए काफी तनाव भरा रहा

नई दिल्ली
मंगलवार का दिन एअर इंडिया के लिए काफी तनाव भरा रहा। आज एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद करनी पड़ी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पेरिस, अहमदाबाद से लंदन के अलावा कई अन्य देशों की तरफ जाने वाली उड़ानों को तकनीकी खामी के कारण रद करना पड़ा है।

दिल्ली से पेरिस जाने वाली AI की उड़ान रद
मंगलवार को दिल्ली से पेरिस जाने वाली AI 143 की उड़ान को रद करना पड़ा। एअरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि अनिवार्य उड़ान-पूर्व जांच में समस्या आने के कारण AI 143 को रद करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही बुधवार को पेरिस से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की वापसी सेवा AI 142 को भी रद किया गया है। मीडिया के अनुसार, एअर इंडिया ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। एअरलाइन कंपनी ने कहा कि हमें अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और हम वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं… हम होटल में आवास उपलब्ध करा रहे हैं और यात्रियों द्वारा विकल्प दिए जाने पर रद्दीकरण या मानार्थ पुनर्निर्धारण पर पूर्ण धन वापसी की पेशकश भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  इंदौर पानी बचाने में भी नंबर वन, जिले ने तीसरी बार जीता नेशनल वाटर अवार्ड

अहमदाबाद – लंदन एअर इंडिया की फ्लाइट भी रद
वहीं, अहमदाबाद से लंदन जाने वाला एअर इंडिया का एक और विमान चर्चा में तब आया, जब उड़ान भरने से पहले उसको रद कर दिया गया। मंगलवार को एअर इंडिया की फ्लाइट AI 159, बोइंग 788 को रद कर दिया गया है। यह विमान आज दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला था, मगर अचानक फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा कर दी गई। एअरलाइन कंपनी के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI159 को रद किया गया क्योंकि एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं थे। एअर स्पेस में पाबंदियों और सुरक्षा चेकिंग के कारण फ्लाइट्स का शेड्यूल बढ़ गया है। ऐसे में अहमदाबाद से दिल्ली जाने के लिए एअरक्राफ्ट मौजूद नहीं था, जिसके कारण उड़ान रद कर दी गई।

ये भी पढ़ें :  अनुशासनहीन व गैरहाजिर दस डॉक्टरों पर गिरी गाज

सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान भी रद
वहीं, एअर इंडिया ने अपनी सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान के एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण रद करने का फैसला किया। इस विमान को सीधे मुंबई जाना था, हालांकि एक इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे कोलकाता में निर्धारित ठहराव पर ही समाप्त कर दिया। विमान बोइंग777-200 एलआर समय पर हवाई अड्डे पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पौने एक बजे पहुंचा लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई।

ये भी पढ़ें :  नई Mercedes CLA Electric भारत में लॉन्च, 792 किमी रेंज के साथ बुकिंग 10 मार्च से शुरू

एअर इंडिया ने इन उड़ानों को भी किया रद
AI 915 (दिल्ली-दुबई)
AI 153 (दिल्ली-वियना)
AI 143 (दिल्ली-पेरिस)
AI 159 (अहमदाबाद-लंदन)
AI 133 (बेंगलुरु-लंदन)
AI 170 (लंदन-अमृतसर)

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment