सुकमा जिले में माओवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट किया, ASP आकाश राव की मौत

सुकमा
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट किया है। हादसे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी और टीआई घायल हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ है। यह सभी अफसर डोंड्रा के पास जेसीबी जलाने की घटना को देखने के लिए गए थे। इस दौरान माओवादी मनसूबों का शिकार हो गए।

ये भी पढ़ें :  भारतीय राजनीति में बड़ा फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बड़ा ऐलान

घटना में गंभीर रूप से घायल एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाल को उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर किए गए हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। घटना स्थल पर पुलिस के सैकड़ों जवान मौजूद हैं। दो सीआरपीएफ कैम्प के बीच यह घटना घटित हुई है। इधर एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने की खबर के बाद उनके निवास पर परिजनों का तांता लग गया है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के बाद रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह भी परिजनों से मिलने उनके निवास पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा, देशी इलाज के चक्कर में मौत

बता दें कि सुकमा में नक्सलियों ने ठेकेदार के पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दिया था। एएसपी आकाश राव गिरपुंजे, SDOP और TI और अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना करने गए थे। इस दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी का शिकार हो गए। ब्लास्ट में ASP आकाश राव शहीद हो गए और एसडीओपी और टीआई घायल हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकमा में इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज रायपुर रवाना किया गया है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment