बुध ग्रह वक्री होने से मिथुन धनु वृषभ राशि पर पड़ेगा गहरा प्रभाव रहेगा

 29 जून 2026 से 23 जुलाई 2026 तक बुध ग्रह कर्क और मिथुन राशि में वक्री (उल्टी चाल) होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार और संवाद का कारक माना गया है, इसलिए इनकी प्रतिकूल स्थिति जीवन के इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उथल-पुथल मचा सकती है.  इस बदलाव के दौरान जिन तीन राशियों को अपने कदम बहुत संभालकर रखने होंगे.

इन 3 राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
मिथुन राशि: बुध आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इसका सबसे गहरा और सीधा प्रभाव आप पर पड़ेगा. इस दौरान आपके अनावश्यक खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे आपका वित्तीय बजट बिगड़ सकता है. बातचीत करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, क्योंकि आपके कटु वचन किसी बड़े विवाद का कारण बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  24 अक्टूबर को दीपावली के पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का अद्भुत संयोग

धनु राशि: बुध की उल्टी चाल आपके लिए मानसिक तनाव और अनावश्यक चिंताएं लेकर आ सकती है. इस समय व्यापार में अपेक्षित लाभ न मिलने से या किसी गलत निर्णय के कारण आर्थिक नुकसान की संभावना रहेगी. आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि पुरानी बीमारियां दोबारा उभर सकती हैं.

ये भी पढ़ें :  10 जनवरी का राशिफल: जानें इस दिन आपके लिए सितारे क्या कह रहे

वृषभ राशि: बुध आपकी राशि के तीसरे भाव (संचार और पराक्रम) में वक्री होने जा रहे हैं. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग या सोशल मीडिया से जुड़े जातकों को अपने काम में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें . अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें.

ये भी पढ़ें :  बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, धुरंधर 2 का हिंदी वर्जन 800 करोड़ पार, अब 2000 करोड़ पर नजर

बुध वक्री के दौरान क्या न करें?
नया काम शुरू न करें: इस 25 दिनों की अवधि में कोई नया बिजनेस या प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें.

दस्तावेजों पर जल्दबाजी में हस्ताक्षर न करें: किसी भी वित्तीय या कानूनी अनुबंध पर बिना ठीक से पढ़े साइन न करें.

बड़ी खरीदारी टालें: इस समय महंगे गैजेट्स, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदना नुकसानदेह साबित हो सकता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment