आगामी 24 जून तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना जताई: मौसम विभाग

नई दिल्ली 
राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हो रही बारिश ने लोगों को तेज गर्मी से राहत दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 24 जून तक मौसम सुहावना बने रहने की संभावना जताई है। गुरुवार के लिए दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक मानसून दिल्ली समेत उत्तर भारत के और इलाकों में पहुंच सकता है।

आज का मौसम – तापमान और हवाएं
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस
तेज हवाएं: 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं

ये भी पढ़ें :  मुंबई के मड इलाके में अवैध इमारतों को हटाने के लिए बीएमसी गंभीर, दिया मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस

दिल्ली में बारिश से प्रदूषण में सुधार
बारिश के बाद राजधानी की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार देखा गया। गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत AQI 153 रिकॉर्ड किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है। दिल्ली के प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता इस प्रकार रही-पूसा में 113, पंजाबी बाग में100, नॉर्थ कैंपस में 104 रही।
 
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की संभावना
यूपी के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। काशी, चंदौली, जौनपुर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन और अमेठी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लखनऊ और रायबरेली में तेज बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें :  ईरान ने इजरायल पर एक बड़े मिसाइल हमले को अंजाम दिया, घटना पर जयशंकर ने विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया

बिहार में मानसून सक्रिय, कई जिलों में अलर्ट
पटना, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल और अररिया जैसे जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

राजस्थान, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी प्रभाव
राजस्थान के जयपुर, डूंगरपुर, जोधपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, चुरू और सीकर में हल्की वर्षा का अनुमान

ये भी पढ़ें :  Hero Karizma XMR250 की पहली झलक, स्पोर्टी लुक और दमदार इंजन से लॉन्च से पहले मचाई हलचल

इन राज्यों में ऑरेज अलर्ट जारी
असम, मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा में ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सफर पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment