मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

रायपुर

छत्तीसगढ़ में रविवार की शाम अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली और बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है. वैसे तो शनिवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. आज सुबह से भी बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा. लेकिन मौसम विभाग ने अभी-अभी अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें :  महासमुंद : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत ‘आवास+ 2024’ सर्वेक्षण की समय-सीमा 15 मई, 2025 तक बढ़ाई गई

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक के लिए 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर जिले शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार इन 4 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवा और बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें :  सप्ताह का संवाद : संत सम्हालेंगे मोर्चा...राज्यपाल बदलीं, तेवर का क्या?... अनुच्छेद में अटका मामला...नड्डा vs कांग्रेस...अधिवेशन के रंग...ये BJP नई नई है!

वहीं छत्तीसगढ़ के 4 जिले- बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment