मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया, तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया, दहशत में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक

जबलपुर
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। दहशत में घर के अंदर रहने वाले एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम विष्णु कनौजिया था। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह पत्नी और भतीजे के परिवार के साथ यहां रहते थे। रात में सभी घर पर सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के बाहर और नीचे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलानी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से वृद्ध घबरा गए।

ये भी पढ़ें :  कोर्ट रूम को कार्य स्थल के साथ कर्म स्थल भी बनाएं, जज, वकीलों की सरल, सुगम, सस्ता न्याय दिलाने में अहम भूमिका होती : हाईकोर्ट

रिपोर्ट वापस करने का बना रहे थे दबाव
परिजनों ने बताया कि साल 2021 में क्षेत्र के कुछ लोगों से विष्णु का विवाद हुआ था। बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात नहीं मानने पर रात में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई गई थी।

ये भी पढ़ें :  अरब सागर में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना, इसके अवदाब के क्षेत्र में बदलने की संभावना, 20 जिलों में होगी भारी बारिश

परिजनों ने थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को वृद्ध का शव सिविल लाइंस थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। घटना के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपते हुए उसमें दिख रहे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

ये भी पढ़ें :  भारत अब लेने नहीं, बल्कि देने वाला देश है : जेपी नड्डा

परिजनों के हंगामे से थाने में बनी तनाव की स्थिति
थाने में इस दौरान लगभग दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment