कुर्बानी के लिए दुबई भेजे 10 हजार बकरे, नियमों के खिलाफ एक्सपोर्ट हुए तो करेंगे कार्रवाई: मंत्री कुमावत

जयपुर

आज बकर ईद है। राजस्थान की सबसे बड़ी बकरा मंडी अजमेर से हजारों की संख्या में बकरे कुर्बानी के लिए विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए गए हैं। एयर कार्गो के जरिए राजस्थान की बकरा मंडी से करीब 10 हजार बकरे दुबई भेजे गए हैं। इसे लेकर प्रदेश के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत का बयान भी आया गया है। उन्होंने कहा कि पशुओं की बली देश की संस्कृति के खिलाफ है। यदि, राजस्थान से कुर्बानी के लिए विदेश एक्सपोर्ट किए जा रहे बकरे नियमों के खिलाफ हैं तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  Delhi Mumbai Expressway : PM मोदी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले फेज का उद्घाटन, कही यह बात...

कुमावत ने कहा- हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से चलती है। हम गाय को माता मानते हैं और पशुओं से लेकर आग, पानी, पहाड़ और पत्थर तक को पूजते हैं। ऐसे में किसी भी जीव की हत्या, चाहे वह बकरा ही क्यों न हो, हमारी सनातनी परंपरा में स्वीकार्य नहीं है।

पशुपालन मंत्री ने कहा कि कोई बकरों को एक्सपोर्ट कर रहा है तो नियमों के तहत ही करें। यह काम भारत सरकार की नीति के अंतर्गत आता है, इसलिए हमने केंद्र की गाइडलाइन मंगवाई है। मंत्री ने कहा कि ईदु उज अजहा किसी मजहब के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन हमारी संस्कृति में बकरे की बली देने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सभी जीव पशुपालक की रोजी रोटी का जरिया होते हैं और राजस्थान जैसे राज्य की जीडीपी में योगदान देते हैं।

ये भी पढ़ें :  जयपुर में बड़ा खुलासा: नागपुर की 5.72 करोड़ की लैपटॉप चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दुबई में डिमांउ ज्यादा
गौरतलब है कि राजस्थान की सबसे बड़ी बकरा मंडी (अजमेर) से अहमदाबाद, मुंबई सहित दुबई तक बकरे भेजे जा रहे हैं। खासकर दुबई में राजस्थानी बकरों की डिमांड ज्यादा है। इनमें 7 फीट तक के बकरे शामिल हैं। डाइट में भी काजू, बादाम और दूध दिया जाता है। गौरतलब है कि कारोबारियों ने बकरों के नाम फिल्म स्टार्स के नाम पर शाहरुख, सलमान जैसे नाम भी रखे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment