राज्यमंत्री श्री जायसवाल ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

भोपाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

राज्य शासन ने 10 सितंबर को निगम, मंडलों, समितियों, परिषदों, प्राधिकरणों एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक, सदस्यों के पूर्व में किए गए मनोनयन को निरस्त किए जाने का आदेश जारी किये थे।

ये भी पढ़ें :  अमरपुर में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सड़क, बिजली और पानी की समस्याओं पर चक्का जाम

मंत्री श्री जायसवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के एमडी श्री मोहित बुंदस और मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के एमडी श्री माल सिंह भयड़िया से निगम व बोर्ड में होने कार्यों के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल पटेल ने प्रो. मिश्र को महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया

 

Share

Leave a Comment