बिलासपुर की लाइफलाइन अरपा के तट पर उगेगा मियावाकी जंगल

रायपुर

बिलासपुर की लाइफलाइन अरपा के तट पर उगेगा मियावाकी जंगल

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री  केदार कश्यप के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बिलासपुर शहर में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र  को विस्तार देने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (कोटा परियोजना मण्डल) द्वारा साउथ ईस्ट कोल फिल्ड लिमिटेड बिलासपुर के सहयोग से अरपा नदी के तट पर मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्रेशन सस्ता, फैसले का स्वागत

बिलासपुर की लाइफलाइन अरपा के तट पर उगेगा मियावाकी जंगल

परियोजना की मुख्य विशेषताएं

कमिश्नर कार्यालय (कोनी) के पीछे, अरपा नदी तट लगभग 1.5 हेक्टेयर क्षेत्र में 15,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। जमीन में एक मीटर गहरी खाई (ट्रेंच) खोदकर उपजाऊ मिट्टी के साथ पौधों का सघन रोपण।

क्या है मियावाकी पद्धति?

ये भी पढ़ें :  कवर्धा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 120 जोड़ों का सामूहिक विवाह महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराया संपन्न

यह एक आधुनिक जापानी तकनीक है जो शहरी क्षेत्रों के लिए वरदान मानी जाती है। इसकी विशेषताएं हैं कि तीव्र विकास वाले पौधे सामान्य वृक्षारोपण की तुलना में 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं। यह सामान्य वनों की तुलना में 30 गुना अधिक सघन होते हैं। कम स्थान में अधिक प्रजातियों के पौधे होने से जैव विविधता में कई गुना वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें :  प्रगति की राह पर अग्रसर छत्तीसगढ़ : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने मांगी ₹1,383 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लिए मंजूरी

सफलता का पिछला रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि वन विकास निगम इससे पहले भी बिलासपुर में एन टी पी सी सीपत के सहयोग से 94 हजार पौधों का मियावाकी वन सफलतापूर्वक विकसित कर चुका है। अरपा तट पर हो रही यह नई पहल न केवल शहर के तापमान को नियंत्रित करने में सहायक होगी, बल्कि निवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करेगी।

Share

Leave a Comment