MP Breaking : मुरैना जिले के पहाड़गढ़ में सेना का दो लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पायलट सहित दो लोग थे सवार

 

उर्वशी मिश्रा, मुरैना/ग्वालियर, 28 जनवरी, 2023

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मुरैना जिले के पहाड़गढ़ में सेना के दो लड़ाकू विमान (मिराज प्लेन) गिर गया। प्लेन के गिरते ही उसमें आग लग गई। थोड़ी देर में प्लेन जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार श्याम देव बाबा के चरण स्थान के सामने मिराज क्रैश हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद चंबल की तरफ जा रहा था मिराज और पहाड़गढ़ में गिर गया। वहीं दूसरा (प्लेन) सुखोई लाड़कू विमान एमपी का चंबल पार कर राजस्थान के भरतपुर में जाकर गिर गया।

ये भी पढ़ें :  गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में दीक्षांत समारोह-130 छात्रों ने ली चरक शपथ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक की मौत और दो घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मृतक के पायलट होने की अधिकृत पुष्टि किसी ने नहीं की है। यह भी बताया जा रहा था एक साथ दो विमान ने उड़ान भरी थी। हादसे के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की जानकारी लगते ही प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत काम शुरू करवाया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment