केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले MP बृजमोहन अग्रवाल, कुम्हारी टोल बंद कराने की उठाई मांग

 रायपुर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बीते 10-12 सालों से अवैध रूप से संचालित है, जिससे आमजनता परेशान हो रही हैं।

दरअसल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री गडकरी को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा की समय सीमा समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद यह पिछले 10-12 वर्षों से अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इस कारण स्थानीय जनता को भारी असुविधा और लगातार जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ सरकार ने समाप्त की IPS रजनेश सिंह के खिलाफ चल रहे विभागीय जांच

सांसद अग्रवाल ने रायपुर शहर की बढ़ती यातायात समस्या और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों को देखते हुए कुछ और महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी मंत्री गडकरी के समक्ष रखे।

सांसद बृजमोहन ने मंत्री गडकरी के सामने रखी ये मांगें

    रिंग रोड नंबर एक (एनएच-53) के सर्विस रोड को पांच मीटर से बढ़ाकर 11 मीटर किया जाए।

ये भी पढ़ें :  किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    रायपुर रेलवे स्टेशन से नेशनल हाईवे 30 के जंक्शन तक बने एक्सप्रेस हाईवे को एनएचएआइ को सौंपा जाए।

    राजधानी में प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर के अलावा तेलीबांधा से जोरा तक चौथे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाए।

    एक्सप्रेस हाईवे पर एनएच-30 (शदाणी दरबार) और एनएच-30 (कमल विहार चौक) के जंक्शनों पर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण हो।

    रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस-वे के लिए किए गए अधिग्रहण में मुआवजा प्रकरणों का जल्द निराकरण और भ्रष्टाचार की जांच हो।

बढ़ती जनसंख्या से बढ़ रही यातायात समस्या
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जोर दिया कि बढ़ती जनसंख्या और यातायात समस्याओं के कारण रायपुर में रोजाना जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि जाम और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सांसद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से रायपुर को एक आधुनिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए इन मांगों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment