MP की बेटी अनुष्का बनीं टीम इंडिया की शान, CM मोहन यादव और कलेक्टर ने दी बधाई

ग्वालियर 
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर की रहने वाली 22 वर्षीय क्रिकेटर अनुष्का शर्मा ने अपने करियर में एक बड़ा मौका हासिल किया है। उनका चयन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की आगामी टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनके चयन ने ना केवल उनके परिवार, बल्कि शहर और प्रदेश के खेलप्रेमियों के बीच भी खुशी का माहौल है। इसी बीच प्रदेश के मुखिया मोहन यादव भी अनुष्का की इस खुशी में शामिल हुए और उन्होंने अपनी ग्वालियर यात्रा के दौरान अनुष्का से मिलकर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उधर इस बारे में  बात करते हुए क्रिकेटर अनुष्का ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं और मेरे परिवार वाले भी काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। साथ ही साथ यह भी मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे मुख्यमंत्री जी से मिलने का मौका मिला। इसलिए इन सभी चीजों को लेकर मैं बहुत खुश हूं। मैंने 14 साल की उम्र में पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किया था और अबतक WPL और महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स समेत कई टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है।'

ये भी पढ़ें :  रक्षाबंधन पर स्वदेशी अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कलेक्टर बोलीं- दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी अनुष्का
ग्वालियर की जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम में अनुष्का का चयन होने पर उन्हें बधाई दी और इसे पूरे शहर के लिए बहुत ही गर्व का मौका बताया। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की बेटी का राष्ट्रीय टीम में चुना जाना अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

कलेक्टर ने कहा, 'ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुना गया है। हमें आज सुबह यह खुशखबरी मिली और अब वह साउथ अफ्रीका में होने वाली आगामी सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मेरा मानना ​​है कि किसी भी खिलाड़ी के लिए देश के लिए खेलने से बड़ा कोई सम्मान नहीं होता। हम उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं और खिलाड़ी के साथ-साथ उनके परिवार को भी बधाई देते हैं।'

ये भी पढ़ें :  ब्राह्मण की बेटी का विवाद: IAS संतोष वर्मा को पद से हटाया, सीएम मोहन यादव ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव"

ग्वालियर दौरे पर पहुंचे सीएम से मिलवाया
आगे उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री मोहन यादव भी यहां के दौरे पर थे और जब हमने उनके संज्ञान में यह बात लाई, तो उन्होंने अनुष्का से मिलने और आने वाली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्हें आशीर्वाद देने की इच्छा जताई। जिसके बाद उन्होंने अनुष्का से मिलकर उसे अपनी ओर से बधाई व आशीर्वाद दिया।'

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज 17 अप्रैल से शुरू होगी और 27 अप्रैल तक चलेगी। अनुष्का ने बताया कि वह जल्द ही इस सीरीज़ के लिए अपनी टीम से जुड़ने के लिए शहर से रवाना होंगी।

ये भी पढ़ें :  महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर वसूली करने वाले गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज, प्रशासक ने निरीक्षण कर पकड़ी थी धांधली

WPL में रहा था बेहतरीन प्रदर्शन
अनुष्का शर्मा ने इस साल महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जायंट्स (GG) टीम का प्रतिनिधित्व किया था। टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहीं। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 7 पारियों में 25.28 की औसत से 177 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 129.19 और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रहा था।

द.अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी- हरमनप्रीत कौर (कप्तान ), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा और ऋचा घोष (विकेटकीपर)।

Share

Leave a Comment