एमएस धोनी के नए लुक ने मचाया तहलका, ‘भूरे बाल, हरा चश्मा और हल्की दाढ़ी’

नई दिल्ली
भारतीय टीम को दो बार विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग गजब की है। वह जब भी जहां भी दिखते हैं फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं और फैंस धोनी के लिए आईपीएल का इंतजार करते हैं। धोनी यूं तो अपने शांत स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं लेकिन स्टाइल के मामले में वह पीछे नहीं रहते हैं। धोनी का लुक हमेशा से चर्चा में रहा है और माही ने एक बार फिर अपना लुक बदलकर लोगों को अचंभे में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें :  एचआईएल: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता लिली ओवस्ले दिल्ली स्थित फ्रेंचाइज से जुड़ीं

धोनी ने जब भारतीय क्रिकेट में कदम रखा था तब उनके लंबे-लंबे बाल थे। उनके इन बालों के मुरीद पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परेवजे मुशर्फ भी थे। वक्त के साथ माही ने अपने लुक में बदलाव किया। धोनी ने कई लुक रखे हैं और इस बार फिर वह नए लुक में नजर आ रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment