अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – जानिए हमले की वजह

कैरोलीना 
अमेरिका के साउथ कैरोलीना में गुजराती महिला किरन पटेल की हत्या के मामले में एक 21 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम जायेदान मैक हिल बताया गया है। बता दें कि 16 सितंबर को किरन पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओरोपी ने एक ही दिन में दो लोगों पर गोली चलाई थी।

पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को ही साउथ माउंटेन स्ट्रीट में एक शख्स पर गोली चलाई गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक उसी दिन आरोपी ने किरन पटेल पर भी हमला किया। वह एक फूड मार्ट की पार्किंग में थीं। जानकारी के मुताबिक वह गैस स्टेशन की मैनेजर थीं और उस वक्त कैश गिन रही थीं।

ये भी पढ़ें :  गाजा से इजरायली सेना द्वारा बचाई गई एक यजीदी महिला ने अपनी खौफनाक आपबीती सुनाई है

आरोपी कैश रजिस्टर पर चढ़ गया और किरन पटेल को गोली मार दी। वह कैश लूटने के इरादे से आया था। किरन पटेल ने उसपर प्लास्टिक की कोई चीज मारी और भागने की कोशिश की। किरन पार्टिंग लॉट की तरफ भागीं। तभी आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। वह वहीं पर गिर गईं और मौत हो गई। लुटेरा पहले वहां से भागने लगा लेकिन फिर वापस लौटा और जमीन पर पड़ी किरन पर एक बार फिर फायर किया।

ये भी पढ़ें :  हमारे राम शबरी के राम, कौशल्या के राम, वनवासियों के राम और हम सबके भांजे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो आसानी से हिल की पहचान कर ली गई। इसके बाद पुलिस साउथ चर्च स्ट्रीट स्थिति उसके घर पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है। बता दें कि अमेरिका में भारतीयों की हत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। बीते दिनों एक भारतीय होटल मैनेजर का सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं अमेरिका में ही एक भारतीय इंजीनयर की पुलिस की गोली से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  Breaking News : हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, सीएम भूपेश भी होंगे शामिल

 

Share

Leave a Comment