Narayanpur : नारायणपुर में नक्सलियों का उत्‍पात, आमदई माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन में लगाई आग, वाहन जलकर खाक…..

 

 

 

भुवनेश्वर दुबे, न्यूज राइटर, नारायणपुर, 21 अप्रैल, 2023

 

नारायणपुर। नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्‍पात मचाते हुए आमदई माइंस में लगे एक वाहन में आग लगा दी है। जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्‍सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर ग्राम कापसी के पास इस घटना को अंजाम दिया।

8 से 10 नक्सलियों ने डीजल डाल कर लगाई आग

जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के चार बजे की है। जानकारी के अनुसार 8-10 की संख्‍या में नक्सली मौके पर पहुंचे और वाहन के चालक और हेल्‍पर को वहां से भगा दिया। इसके बाद वाहन में आग लगा दी। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगाकर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है।

ये भी पढ़ें :  सुदूर वनांचलों को मिली कनेक्टिविटी की नई ताकत

आमदई माइंस का विरोध कर रहे हैं नक्सली

जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, सड़कों पर आवाजाही रुकी हुई है। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगा कर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है। बीते दिनों में भी नक्सलियों ने बेनर पोस्टर चस्पा कर आमदई खदान को रद्द करने व निको कम्पनी से जुड़े लोगों को मार भगाने की कोशिशें की है।

ये भी पढ़ें :  मोहला : कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण पखवाड़ा 2025 का किया शुभारंभ

नक्सली लगातार मचा रहे उत्पात

इससे पहले गुरुवार को नारायणपुर जिला पुलिस ने ओरछा मार्ग को अवरूद्ध करने की घटना में शामिल एक नक्सल आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना ओरछा से डीआरजी, जिला पुलिस बल व सीएएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।

ये भी पढ़ें :  ग्वादर में ठप पड़ा CPEC: चीनी कंपनी ने रोका काम, चीन-पाक प्रोजेक्ट को बड़ा झटका

इस दौरान एक संदेही घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आयतु कोर्राम पुत्र आगाराम कोर्राम निवासी आसनार व नेलनार एरिया कमेटी का सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य होना बताया। नक्सलियों के साथ मिलकर धनोरा, ओरछा, रायनार में अलग-अलग तिथि पर पेड़ काटकर, बिजली के खंभे को मार्ग में रखकर, रोड खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना बताया। ओरछा थाना में आरोपित के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment