बारिश की वजह से बिलासपुर पेंड्रा गौरेला को मध्यप्रदेश जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बहा, यातायात बुरी तरह प्रभावित

गौरेला पेंड्रा मरवाही

पिछले 12 घंटों में गौरेला पेंड्रा मरवाही में हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। बारिश की वजह से बिलासपुर पेंड्रा गौरेला को मध्यप्रदेश के जबलपुर डिंडोरी अमरकंटक से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे मार्ग कई जगहों से बह जाने से इस मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कई गांव का संपर्क टूटा जिला मुख्यालय से।

ये भी पढ़ें :  ऑनलाइन कमर्शियल वेबसाइट से खतरनाक हथियारों की बिक्री पर छत्तीसगढ़ में लगाया जाए पूर्णत: प्रतिबंध : पारवानी

जोगीसार, बेलपत, डुगरा, कोटमीखुर्द, बस्ती बगरा, इलाकों में आज सुबह मूसलाधार बारिश हुई। कई पुल पुलिया रपटा से पानी बह रहा है। बिलासपुर को पेंड्रा जिला मुख्यालय से होते हुए मध्यप्रदेश के अमरकंटक जबलपुर से जोड़ने वाले निर्माणाधीन नेशनल हाइवे कई जगह से बह गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जान जोखिम में डाल कर उफनते नालों और बहाव क्षेत्रों को पार कर रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इन जगहों पर प्रशासन ने अब तक कोई इंतजाम नहीं किया है।

ये भी पढ़ें :  बस्तर में डिजिटल क्रांति: नए मोबाइल टॉवर से ग्रामीण इलाकों में खत्म हुई नेटवर्क की समस्या

वहीं, बेलपत के भैनीन नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। तो करिआम मुख्यमार्ग पर ट्रक के फस जाने से काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment