राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 को , राजस्व मंडल में बैंच गठित

जयपुर,

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आपसी समझाईश योग्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने को लेकर राजस्व मंडल स्तर से बैंच का गठन किया गया है।

अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि  लोक अदालत के लिए राजस्व मण्डल स्तर से सदस्य राजेश कुमार दड़िया (न्यायिक अधिकारी)  व सदस्य श्री मदनलाल नेहरा की बैंच का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें :  Today Weather Update : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्व मण्डल अजमेर में 08 मार्च , शनिवार को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा जिसमें पक्षकारों के मध्य आम सहमति व समझाईश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।

लोक अदालत हेतु अब तक 119 प्रकरण चिन्हित कर लिये गये हैं।

ये भी पढ़ें :  शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में बैक डेट में फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में SOG ने बड़ी कार्रवाई की

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के द्वारा जारी निर्देशों की पालना में राजस्व मण्डल में  सेवानिवृत्त आर.ए.एस अधिकारी सुरेश कुमार सिन्धी को मार्गदर्शक नियुक्त कर 18 फरवरी से 21 फरवरी तक पक्षकारों के साथ समझाईश / काउन्सलिंग का कार्य किया गया।

राजस्व मंडल स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण सफल बनाने की दिशा में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment