राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 को , राजस्व मंडल में बैंच गठित

जयपुर,

राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत आपसी समझाईश योग्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने को लेकर राजस्व मंडल स्तर से बैंच का गठन किया गया है।

अतिरिक्त निबंधक (न्याय) हेमन्त स्वरूप माथुर ने बताया कि  लोक अदालत के लिए राजस्व मण्डल स्तर से सदस्य राजेश कुमार दड़िया (न्यायिक अधिकारी)  व सदस्य श्री मदनलाल नेहरा की बैंच का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-केकड़ी में टीम का गठन, रोहतक में होगी 68वीं राष्ट्रीय हाॅकी प्रतियोगिता

राजस्व मण्डल अजमेर में 08 मार्च , शनिवार को प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया जायेगा जिसमें पक्षकारों के मध्य आम सहमति व समझाईश के आधार पर अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा।

लोक अदालत हेतु अब तक 119 प्रकरण चिन्हित कर लिये गये हैं।

ये भी पढ़ें :  Former MLA गिर्राज सिंह मलिंगा को दो सप्ताह में करना होगा सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के द्वारा जारी निर्देशों की पालना में राजस्व मण्डल में  सेवानिवृत्त आर.ए.एस अधिकारी सुरेश कुमार सिन्धी को मार्गदर्शक नियुक्त कर 18 फरवरी से 21 फरवरी तक पक्षकारों के साथ समझाईश / काउन्सलिंग का कार्य किया गया।

राजस्व मंडल स्तर से राष्ट्रीय लोक अदालत को पूर्ण सफल बनाने की दिशा में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment