WhatsApp में नया मैसेज एनिमेशन फीचर: iOS यूजर्स को मिलेगा स्मूथ चैटिंग एक्सपीरियंस

WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसका नाम मैसेज एनिमेशन है. इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए जारी किया है, जिसके बाद यह iPhone पर नजर आएगा. इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में मैसेज एनिमेशन के लिए एक टॉगल मिलेगा, उसको इनेबल और डिसेबल किया जा सकेगा. इस फीचर की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी iOS के बीटा वर्जन 26.24.10.70 के साथ दिया गया है. अभी इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया है और आने वाले सप्ताह में और ज्यादा यूजर्स को ये फीचर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर सुन सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ की शूटिंग रद्द कर दी

WhatsApp ने पहले मैसेज एनिमेशन को iOS से हटा दिया था, जिसके बाद मैसेज बिना किसी विजुअल इफेक्ट के दिखाई देता था. अब कंपनी ने iOS पर मैसेज एनिमेशन को नए अवतार में पेश किया है.

iOS पर नया मैसेज एनिमेशन कैसे काम करेगा?
नए अपडेट के साथ मैसेज भेजने और रिसीव करने के दौरान नया एनिमेशन जोड़ा है. पहले वाले इफेक्ट की जगह अब मैसेज बबल धीरे-धीरे दिखाई देगा और चैटिंग में अपनी जगह लेते समय थोड़ा बड़ा होता हुआ नजर आएगा.

बिना एनिमेशन वाले तरीके की तुलना में अचानक मैसेज दिखने की तुलना में यह अनुभव ज्यादा स्मूथ दिखाई पड़ता है. यह नया इफेक्ट पुराने एनिमेशन को पूरी तरह रिप्लेस करेगा, यानी इसे वैकल्पिक स्टाइल के तौर पर नहीं दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  रविवार 20 अप्रैल 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगी बड़ी सफलता

मैसेज एनिमेशन को कंट्रोल करना आसान होगा
व्हाट्सऐप ने पहली बार WhatsApp फॉर iOS में यूजर्स को सीधे ऐप की सेटिंग्स में एनिमेशन को मैनेज करने की सुविधा दी है. यह फीचर WhatsApp Settings > Chats > Animations में जाकर देखने को मिलेगा.

बताते चलें कि जहां पहले से इमोजी, स्टिकर्स और GIF एनिमेशन को कंट्रोल करने की सुविधा मौजूद है. अब इस सेक्शन में मैसेज एनिमेशन के लिए भी एक अलग टॉगल को शामिल कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन' शो में शील वर्मा, बबलू के नए अवतार में नजर आयेंगे

एंड्रॉय यूजर्स को भी यह फीचर इसी पाथ में मिलता है, जिसमें दोनों प्लेटफॉर्म पर एक्सपीरियंस एक जैसा रहेगा. गौर करने वाली बात ये है कि एनिमेशन अगर पसंद नहीं आता है या फिर ध्यान भटकाने वाला लगता है तो वे इसको आसानी से बंद कर सकते हैं.

पहले हटाया जा चुका है एनिमेशन
WhatsApp पहलले iOS पर से मैसेज एनिमेशन को हटा चुका है, तब उसे बंद करने का कोई विकल्प नहीं दिया गया था. यह एनिमेशन इफेक्ट्स कई लोगों को पसंद नहीं आ सकते हैं. अब कंपनी ने मैसेज एनिमेशन को टॉगल के जरिए जोड़ा है.

Share

Leave a Comment