₹1000 से भी कम में लॉन्च हुआ नया फोन, Type-C चार्जिंग और Wireless FM जैसे दमदार फीचर्स

नई दिल्ली

itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Ace 3 Heera लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 1000 रुपये से कम रखी घई है. इस बजट फीचर फोन की सबसे बड़ी खासियत USB Type-C चार्जिंग पोर्ट है, जो इस कीमत वाले फोन में कम ही देखने को मिलता है. इसके अलावा फोन में AI बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, Bluetooth, Wireless FM और 32GB तक स्टोरेज बढ़ाने का सपोर्ट भी मिलता है। 

फीचर फोन में मिला USB Type-C पोर्ट
itel का दावा है कि वह भारत में अपनी पूरी फीचर फोन रेंज में USB Type-C चार्जिंग देने वाला पहला ब्रांड बन गया है. इसका फायदा यह है कि अब फीचर फोन चार्ज करने के लिए अलग Micro-USB केबल रखने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स उसी Type-C केबल से फोन चार्ज कर सकेंगे, जिससे उनका स्मार्टफोन चार्ज होता है. फोन को Blue, Purple और Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। 

ये भी पढ़ें :  भूल गए ये सेटिंग? मिनटों में आपका स्मार्टफोन हो जाएगा बेकार!

AI बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और Super Battery Mode
itel Ace 3 Heera में 1,000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसमें AI आधारित बैटरी ऑप्टिमाइजेशन फीचर भी जोड़ा है, जो बैटरी की खपत को बेहतर तरीके से मैनेज करता है. फोन में Super Battery Mode भी मिलता है, जिससे बैटरी कम होने पर भी फोन ज्यादा समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें :  भारत ने रोका सिंधु का पानी, संकट में घिरा पाकिस्तान; बाढ़ आते ही बदली कहानी, अब सिंधु सभ्यता का सहारा क्यों?

Bluetooth, Wireless FM और 32GB तक स्टोरेज
फोन में Bluetooth सपोर्ट दिया गया है, जिससे वायरलेस ईयरफोन और स्पीकर कनेक्ट किए जा सकते हैं. इसके अलावा Wireless FM Radio भी मिलता है. इसके लिए वायर्ड ईयरफोन लगाने की जरूरत नहीं पड़ती. यूजर अपने पसंदीदा FM प्रोग्राम रिकॉर्ड भी कर सकते हैं. स्टोरेज बढ़ाने के लिए इसमें microSD कार्ड का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए कई फीचर्स
itel Ace 3 Heera में Auto Call Recording, मेमोरी कार्ड से कस्टम रिंगटोन सेट करने की सुविधा, कॉन्टैक्ट फोटो और 200 कॉन्टैक्ट सेव करने का विकल्प मिलता है. फोन में King Talker Voice Assistant भी दिया गया है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है. इससे नए यूजर्स के लिए फोन इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। 

ये भी पढ़ें :  सस्ते मोबाइल के चक्कर में हो रहे साइबर फ्रॉड का शिकार, Cyber Wing ने जारी किया अलर्ट

कीमत और उपलब्धता
itel Ace 3 Heera की कीमत 949 रुपये है. कंपनी इस फीचर फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट वारंटी भी दे रही है, जो मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पर लागू होगी. अगर आप कम कीमत में Type-C चार्जिंग, लंबी बैटरी लाइफ, Bluetooth और Wireless FM जैसे फीचर्स वाला फीचर फोन खरीदना चाहते हैं, तो itel Ace 3 Heera एक नया विकल्प हो सकता है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment