एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र किया दायर

रायपुर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए ने फरवरी 2024 में छत्तीसगढ़ में भारतीय सेना के जवान की हत्या मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए एक नक्सली कार्यकर्ता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। बीजापुर के आशु कोरसा के खिलाफ जागदलपुर में एनआईए विशेष अदालत में आईपीसी, 1860 की धारा 302 के साथ 120बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 16, 18, 20, 38 और 39 के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है।

ये भी पढ़ें :  हौसला रखें और बड़ा सपना देखें : डेका

जांच में जो मामले सामने आए हैं उसके तहत आरसी-13/2024/एनआईए/आरपीआर के तहत की गई। जांच में यह सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन सीपीआई (माओवादी) की आपराधिक साजिश में शामिल था, जिसका उद्देश्य मोतीराम अचला की हत्या करना था। पीड़ित को पिछले साल 25 फरवरी को कांकेर जिले के अमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली गांव के मेले में परिवार के साथ जाते समय सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें :  केंद्र सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी अरुण प्रसाद के इस्तीफे को दी मंजूरी

इस मामले को मूल रूप से स्थानीय पुलिस ने दर्ज किय था और 29 फरवरी 2024 को अपने हाथ में लिया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी माओवादी आशु कोरसा  उत्तर बस्तर डिवीजन की कुयेमारी क्षेत्र समिति का सक्रिय सशस्त्र कैडर था। उसने एक अन्य वरिष्ठ माओवादी नेता के साथ मिलकर मोतीराम अचला की पहचान की और स्थानीय बाजार में उसकी हत्या की। एनआईए ने उसे पिछले साल दिसंबर मे इस साजिश के संबंध में गिरफ्तार किया था।  जिसका मकसद उस क्षेत्र के लोगों में दहशत फैलाना था।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में बड़ा खुलासा: अविभाजित मध्य प्रदेश के नाम पर करोड़ों का आवास ऋण घोटाला उजागर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment