छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए अधिसूचना जारी, विधायकों के शपथ के बाद होगा राज्यपाल का अभिभाषण

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 17दिसम्बर2023

छत्तीसगढ़ की नवगठित विधानसभा के पहले सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। विधानसभा का यह पहला शीतकालीन सत्र तीन दिन तक चलेगा। सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल का भी भाषण होगा। इस सत्र के दौरान प्रदेश की नई सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी के जीत के लिए बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र में पहुंचे


छत्तीसगढ़ विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की जारी अधिसूचना के अनुसार सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। वहीं तीसरे और अंतिम दिन शासकीय कामकाज किए जाएंगे। सत्र के दौरान ही प्रदेश की विष्णु सरकार अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। सरकारी सूत्रों के अनुसार करीब 10000 करोड़ कैसे पहले हम पूरक बजट में सरकार अपनी नई योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करेगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ का गर्व: हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिया राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार
Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment