करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

धमतरी

सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है.

ये भी पढ़ें :  सुरक्षा बलों के जवानों के साथ किया संवाद, बस्तर अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें :  भूपेश बघेल पर ED के एक्शन पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर किया हंगामा

आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment