अयोध्या में बारिश के साथ ओलो की बरसात

अयोध्या

यूपी के अयोध्या में सोमवार की सुबह बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। कुछ ही देर में जमीन पर ओलो की परत बिछ गई। ओले गिरने से किसानों के माथे पर चिंता रेखा उभर आई। हालांकि बारिश थोड़ी देर में थम गई।

इससे फसलों को किसी बड़े नुकसान का अंदेशा नहीं है। यदि आगे अभी और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान जरूर होगा। फिलहाल मौसम साफ हो गया है। धूप खिल गई है। मौसम के साफ होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि खेतों पर फसल पककर खड़ी है। अब काटने की तैयारी है। ऐसे में अधिक बारिश साल भर की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा में एक शर्मसार करने वाली घटना, तीन बच्चों की मां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर को अपना दिल दे बैठी

बाराबंकी में बारिश के साथ गिरे ओले, किसान चिंतित
बाराबंकी में सोमवार को सुबह से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। बारिश के साथ ओलो की बरसात हुई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओले गिरने से सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज करने का कोर्ट का आदेश

जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने बताया कि अभी इतनी बारिश नहीं हुई है, कि फसलों को नुकसान हो। यदि आगे और बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment