अमरोहा में एक शर्मसार करने वाली घटना, तीन बच्चों की मां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर को अपना दिल दे बैठी

अमरोहा
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर तीन बच्चों की मां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर को अपना दिल दे बैठी। वो किशोर के प्यार में इतना डूबी कि अपने बच्चों और पति को भी भूल गई। उसे अपने प्यार के आगे बच्चे और पति भी दिखाई नहीं दिया। उसने अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने का फैसला कर लिया।

ये भी पढ़ें :  भाजपा ने गोंडा BJP अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पद हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया

जानिए पूरा मामला
यह मामला अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां की रहने वाली तीन बच्चों की मां शबनम पड़ोस के ही रहने वाले कक्षा 12 के छात्र शिवा से दिल लगा बैठी। महिला और शिवा का प्यार हर दिन बढ़ता गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में भी विवाद हुआ। पंचायत बैठी। पंचों की सहमति से पंचायत ने फैसला सुनाया कि महिला मर्जी से कहीं भी रह सकती है। शबनम अपने पति से तलाक ले चुकी है। उसने किशोर के साथ रहने का फैसला लिया है और मंदिर में जाकर उसके साथ शादी रचा ली। इतना ही नहीं अब उसने अपना नाम शबनम से बदलकर शिवानी रख लिया है।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश में शिशु देखभाल पर खर्च होंगे 1090 करोड़ रुपये, मृत्यु दर घटाने पर होगा फोकस

एक साथ जीने मरने की खाई कसमें
बताया जा रहा है कि महिला की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं। उसके दो शौहर हैं। दो-दो मुस्लिम पति से भी उसका मन नहीं भरा और उसे अपने मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों शादी कर एक साथ रह रहे हैं। दोनों का कहना है कि वो एक दूसरे के साथ ही रहेंगे और एक दूसरे के साथ खुश है। उसने बच्चे भी पति के पास छोड़ दिए है। उनका कहना है कि कोई भी उनकी जिंदगी में दखलंदाजी नहीं करे, क्योंकि, वो बालिग हैं। साथ जीने-मरने की कसम खाई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment