02 मार्च को सिंह राशि वाले को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, यहां देखें राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों का मन खुश रहेगा। आप लोग आत्मविश्वास भी भरपूर रहेंगे। इस समय थोड़ा परेशानी का समय है, इसलिए कारोबार में बाधा आ सकती है। सचेत रहें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को अभी धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी में अफसरों से मिलकर रहें। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। इस समय आत्मविश्वास में कमी रहेगी, इसलिए तनाव लें, सकारात्मक बने रहें।। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

ये भी पढ़ें :  टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को आत्मसंयत रहना जरूरी है। बेकार के क्रोध व झगड़ों से इस समय आपको बचकर रहना होगा। कारोबार में बाधा आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। ऑफिस में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह राशि- सिंह वालों के आत्मसंयत रहकर काम बनेंगे। बेकार के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।इस समय आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा।

कन्या राशि- कन्या वालों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसकी वजह से हेल्थ की समस्या आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें :  25 जनवरी 2025 शनिवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

तुला राशि- तुला राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। इस समय आपको वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि- धनु राशि वालों की लाइफ आत्मविश्वास से भरपूर रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें :  13 मई 2026 का राशिफल: नौकरी, प्यार और पैसों के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन?

मकर राशि- मकर वालों की आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के मौके मिलेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ वालों के बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि- मीन वालों की लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता व परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। खर्च बढे़ंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment