शादी के 27वें दिन ही लुटा दूल्हे का परिवार, नींद की गोली खिलाकर दुल्हन हुई फरार

शिवपुरी
 जिले में एक शख्स को शादी करना इतना महंगा पड़ जाएगा उसने सपने में भी नहीं सोचा था। एक नवविवाहिता ने शादी के 27वें दिन ही ससुराल में ऐसा कांड कर दिया कि पति के होश उड़ गए। पीड़ित ने अब पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगाई है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन कला के रहने वाले अभिषेक वंशकार (22) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पत्नी ने उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दी। जब वह बहोश हो गया तो घर की जूलरी, नगदी और नया मोबाइल चोरी कर फरार हो गई।

ये भी पढ़ें :  पीड़ित जनों के लिए आरोग्य भारती का सेवा भाव अनुकरणीय: राज्यपाल पटेल

नींद की खोली खिलाकर की लूट

पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उसकी शादी 30 अप्रैल को ग्राम परसौंदा निवासी युवती निशा के साथ हुई थी। शादी के 26 दिन तक तो सब ठीक रहा। लेकिन 27 मई की रात को स्थिति अचानक बदल गई। उसकी पत्नी घर से सामान चोरी कर कहीं चली गई। सुबह जब नींद खुली तो नजारा देखकर हैरान हो गया। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी नवविवाहिता ने नींद की खोली खिलाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में बादल, कोहरा और हल्की वर्षा का दौर जारी, 14 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर मौसम बदलेगा

लाखों की जूलरी और कैश किया साफ

अभिषेक ने बताया कि उसे उसकी पत्नी ने रात को खाने में नशे की गोलियां दी थी। गोलियों के असर से वह गहरी नींद में सो गया। इसका फायदा उठाकर उसकी पत्नी निशा ने घर में रखी करीब 250000 की सोने-चांदी की जूलरी, 30000 रुपए नगद की चोरी को अंजाम दिया। साथ ही करीब 10 हजार रुपए का नया मोबाइल लेकर फरार हो गई।

ये भी पढ़ें :  फ्रीगंज एवं आस-पास के क्षेत्र को प्रमुख व्यापारिक, सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नींद खुली तो सब लुट चुका था

जब अभिषेक की नींद खुली तो पत्नी गायब थी। उसने घर में उसकी तलाश की तो कोई पता नहीं लगा। इसके बाद वह पुलिस के पास शिकायत करने के लिए आया है। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a Comment