CG Assembly : मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उठाया गौठान का मामला

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 जुलाई, 2023

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश में संचालित गौठानों का मामला उठाया है। उन्होंने पूछा कि 2019 से अब तक कितने गौठान स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से कितने पूरे हुए हैं और कितने अधूरे है। कितनी मात्रा में गोबर खरीदा गया है खरीदे गए गोबर से कितना वर्मी कंपोस्ट बेचा गया है और उससे कितनी राशि प्राप्त हुई ? मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि 10,336 गौठान स्वीकृत किए गए थे जिसमें से 10,240 गौठान पूर्ण है और 84 अपूर्ण है ,12 गौठान का कार्य शुरू नहीं हो पाया है ,जून 2019 से 30 जून 2023 तक 1 करोड़ 23 लाख 19845 क्विंटल गोबर 246 करोड़ 39 लाख रुपए में खरीदा गया। समूहों को 45 करोड़ का फायदा हुआ।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दादी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मिला निमंत्रण

चंदेल ने आरोप लगाया गोबर खरीदी में अनियमितता हो रही है। सौरभ सिंह ने कहा कि 229 करोड़ का हिसाब नहीं मिल रहा है , उन्होने इसमें घोटाले का आरोप लगाया ,इसमें फर्जी खरीदी का आरोप लगाया। जांजगीर की ऐसी 3 महिलाओं से 5 लाख का गोबर खरीदा गया जिनके यहां गाय भी नहीं है।

ये भी पढ़ें :  CM भूपेश 19 को जीपीएम दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और इंदिरा, राजीव गांधी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

शिवरतन शर्मा ने गौठान के फंड के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने सरकार को जमकर घेरा। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इसकी सदन की कमेटी से जांच कराए जाने की मांग की।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment