मनेंद्रगढ़ शहर में केवल एक ही कोरिया नीर जिंदा बाकि पड़े मुर्दा, इन मुर्दा पड़े कोरिया नीरो का कब होगा जीणोद्धार

मनेंद्रगढ़ शहर में केवल एक ही कोरिया नीर जिंदा बाकि पड़े मुर्दा, इन मुर्दा पड़े कोरिया नीरो का कब होगा जीणोद्धार

जनता ने नगरपालिका अध्यक्षा प्रतिमा यादव से जताई उमीद की जल्द होगा बंद नीरो का जीणोद्धार

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़
 एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ शहर में जहां आम जनमानस के लिए पेय जल की उपलब्धता के लिए नगरपालिका प्रशासन ने नल टंकी में लाखों की पाइप लाइन, पेयजल को शुद्ध करने के लिए लाखों का ऐलम औऱ क्लोरीन में ख़र्च किये और आम जनमानस तक पेयजल पहुँचाया पर, नगरपालिका की लापरवाहियों के कारण ये व्यवस्था भी नाकाम होती चलीं गई औऱ आमजनमानस को इसके कारण पहले औऱ आज भी मानक स्तर  से पेयजल नही मिल रहा है। इस के लिए शाशन और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से युद्ध स्तर पर कई प्रयास किये गए जिसमे भी लाखों का खर्च आया पर ये प्रयास कुछ हद तक ही सफल हो पाया। फिर इसी बीच में एक नई योजना की शुरुआत हुई जिसका नाम कोरिया नीर रखा गया और शहर में कई जगहों पर कोरिया नीर नगरपालिका प्रशासन ने लगवाया जिससे कि शहर की जनता को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार सरगुजा जिला प्रशासन ने की कार्यवाही, प्रशासन की अनुमति के बिना प्लांट का नहीं हो सकेगा पुन: संचालन

वो एक समय था जब इस योजना की शुरुवात हुई फिर क्या शहर में युद्ध स्तर पर कई वार्डो में इस कोरिया नीर की व्यवस्था नगरपालिका प्रसाशन ने की साथ ही साथ इस योजना का श्रेय लेने हेतु कई नेता और जनप्रतिनिधियों ने अगुवाई करते हुए खुब तस्वीरे खिछवाई और जनता को अपना हितैसी दिखाने के लिए इस मौके का भरपूर फायदा उठाया, उस दौरान सब को लगा कि अब तो शहर में सुध पेय जल न मिलने की समस्या से निदान मिल गया पर जानत को कहा मालूम था कि इस योजना का लाभ तो केवल और केवल इस योजना के पीछे लगे पैसे की बंदर बाट और कमीशनख़ोरी करना था।

ये भी पढ़ें :  अजय बरलोटा ने सौ बार रक्तदान एवं प्लाज़्मा डोनेशन कर रचा सेवा का कीर्तिमान

            आज शहर के लगभग सभी कोरिया नीर नगरपालिका प्रशासन की अव्यवस्थाओ और रखरखाओ के चलते बंद पड़े है। नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों गिरती कार्यछमता के कारण आज भी सभी नीर मुर्दा हालात में पड़े है। आज शहर में मात्र केवल एक कोरिया नीर जो शासकीय अस्पताल मनेंद्रगढ़ के बाजू में चालू स्थिति में है जोकि अकेले ही शहर के कई परिवारों को शुद्ध पेयजल देने का भार झेल रहा है। अब देखना है, कि नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा कब इसपर अपना संज्ञान लेंगे और शहर में बंद पड़े बाकी कोरिया नीरो को आमलोगों के लिए कब चालू करवाते है।

ये भी पढ़ें :  अध्यक्ष और पार्षद के लिए एक ही ईवीएम पर वोटिंग होने से वोट इधर-उधर होने की आशंका : कांग्रेस नेता जांगिड़

वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव से जनता ने उमीद जताई है कि शायद अब इन मुर्दा पड़े कोरिया नीरो का जल्द ही जीणोद्धार करवाया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment