गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन खत्म, चार दिन के ऑपरेशन के बाद जवान मुस्कुराते हुए जंगल से लौटे

गरियाबंद
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के बड़े कुनबे को खत्म कर दिया है। इसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया। करीब चार दिन तक चले ऑपरेशन में जवानों ने 16 नक्सलियों को मारा है। बुधवार की रात हमारे जवान जंगल से सक्सेसफुल ऑपरेशन के बाद लौट आए हैं। 16 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवानों का हौसला जोश से लबरेज था। जवान पैदल ही जंगल से कैंप की ओर बढ़ रहे थे। एक जवान ने कहा कि हम इस तरह के ऑपरेशन करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने ने मुखबिरी में युवक का घोंटा गला, भैरमगढ़ एरिया कमेटी का मिला पर्चा

हम गिनते नहीं…

गरियाबंद में नक्सलियों को ढेर कर लौट रहे जवान प्रकाश सिंह ने मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे ऑपरेशन करते रहते हैं। हम ऐसा करते रहेंगे, स्थिति खतरनाक थी लेकिन हमने उसका सामना किया, जैसा हम हमेशा करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम 3-4 दिनों तक घटनास्थल पर थे। उन्होंने पहले हम पर हमला किया, हमने जवाबी कार्रवाई की और उन्हें मार गिराया। वहां कई टीमें थीं… मैं इसे बहुत सफल मानता हूं, हम इसी तरह लड़ते रहेंगे और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाएंगे।

नक्सलियों के पास से मिले हैं आधुनिक हथियार

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन शुरू, 27 हजार BLO करेंगे घर-घर सर्वे; 95% मतदाताओं को दस्तावेज नहीं दिखाने होंगे

वहीं, गरियाबंद में हमारे जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने उनके पास से कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं। 21 जनवरी को जवानों ने घेरकर 16 नक्सलियों को ढेर किया था। घटनास्थल सेAK 47, SLR, INSAS और अन्य स्वचालित हथियार बरामद किए गए। मुठभेड़ के बाद जवान मुस्कुराते हुए कैंप लौटे हैं।

मारे गए नक्सलियों की पहचान जल्द कर लेंगे

गरियाबंद के SP निखिल खेचा ने कहा कि संयुक्त अभियान चलाया गया था। यह अच्छी सफलता है, 2 जवान घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। हम मारे गए नक्सलियों की पहचान कर रहे हैं। हम जल्द ही नक्सलियों की पहचान कर लेंगे। ऑपरेशन खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजने की धमकी देने पर की गैर इरादतन हत्या

गौरतलब है कि जवानों ने तीन दिन पहले ही नक्सलियों की घेराबंदी कर दी थी। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पुलिस के अलावे सीआरपीएफ की टीम थी। राशन लाने निकले जवानों के एंबुस में फंस गए। इसके बाद उनलोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानी कार्रवाई में 16 नक्सली मारे गए हैं, जिनके शव बरामद हुए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment