एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: 4 KM तक ट्रक में फंसी घिसटती रही कार, 4 की दर्दनाक मौत

दौसा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे पांच दोस्तों की कार एक अज्ञात वाहन (संभवतः ट्रक) से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक कार को कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बड़ा एक्शन: 9,500 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, कनेक्शन भी कटेंगे

दर्शन कर लौटते समय काल बन गई रफ्तार

पुलिस के अनुसार हादसा एक्सप्रेसवे के चेनेज नंबर 194 (पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र) के पास हुआ। कार (हरियाणा नंबर) में सवार सभी पांच लोग नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे उज्जैन से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे किसी अज्ञात भारी वाहन में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई और लोहे का गोला बन गई।

ये भी पढ़ें :  ‘राइजिंग राजस्थान’ एमओयू समीक्षा बैठक- राज्य सरकार प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे युवक ने अस्पताल में पुलिस को जो बताया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। घायल युवक के मुताबिक टक्कर के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। वह कार को अपने साथ फंसाकर कई किलोमीटर तक तेज रफ्तार में घसीटता रहा। इसी दौरान कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार 4 लोगों की जान चली गई।

पुलिस की कार्रवाई

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को 'वीमन टूरिज्म मिनिस्टर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड की सौंपी ट्राफी

घटना की जानकारी मिलते ही पापड़दा और नांगल राजावतान पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की अभी आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment