Pahalgam Terrorist Attack : ‘हाथ में चूड़ा देख बोले शायद मुस्लिम नहीं है फिर पति को मारी गोली’, हिंदू महिला पर्यटक ने रोते हुए बताई पूरी घटना

 

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर 

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले ने लोगों के दिलों को दहला दिया है। यहां आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी की है जिसमें 26 पर्यटकों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं, इस घटना की चश्मदीद हिंदू महिला पर्यटक ने एक हैरान कर देने वाली बात बताई है। महिला ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मारी है। आइए जानते हैं इस पूरी वारदात के बारे में पीड़ित महिला ने क्या कुछ बताया है।

ये भी पढ़ें :  महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : सीएम भूपेश बघेल

हाथ में चूड़ा देखा और पति को गोली मारी- महिला
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक महिला ने पीसीआर को फ़ोन किया.. उसने बताया कि 6-7 सैलानियों को गोली लगी… उसने बताया कि एक आतंकी ने गोली चलाई। आतंकियों ने मज़हब पूछकर शख़्स को गोली मारी। पत्नी के हाथ में चूड़ा देखा.. फिर मज़हब पूछकर पति को गोली मार दी गई है।

ये भी पढ़ें :  GST में राहत का असर: गाड़ियों की बुकिंग तेज, लेकिन डिलीवरी पर लगी ब्रेक

महिला ने बताया- “मैं वहां पर थी..क्या बोलते हैं भेलपूड़ी खा रही थी और मेरा पति साइड में था। एक इंसान आया उसने उसको गोली मार दी। उसने बोला कि शायद मुस्लिम नहीं है। उसने उसको गोली मार दी।” महिला ने पीसीआर कॉल पर रोते पति को बचाने के लिए मदद मांगी।

 

3 से 5 मिनट तक गोलीबारी

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की है। इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए। पूरी घटना में करीब 26 पर्यटकों की मौत बताई जा रही है। सभी घायलों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment