पाली में दर्दनाक हादसा : अचानक झोपड़ी में लगी आग, 5 महीने के मासूम की मौत

पाली

राजस्थान के पाली जिले में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार (22 मार्च) को बाली के नाना थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लगने से पांच महीने के मासूम की जलकर मौत हो गई। इस दौरान पांच वर्षीय बड़ा भाई किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। हादसे के वक्त माता-पिता खेत में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता कोटे से नवनियुक्त चार न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ

माता-पिता खेत में, घर में सो रहा था मासूम
जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, जबकि पांच महीने का मासूम मनोज घर में सो रहा था। उसके साथ उसका पांच वर्षीय बड़ा भाई रुद्राक्ष भी था।

ये भी पढ़ें :  कोटा मेडिकल कॉलेज में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ी, एक महिला की मौत से हड़कंप

कैसे लगी आग? जांच जारी
नाना थाना प्रभारी रतन सिंह देवड़ा के अनुसार, झोपड़ी में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जैसे ही आग लगी, रुद्राक्ष भागकर खेत में काम कर रहे लोगों के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक मासूम की झुलसकर मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-मुख्यमंत्री ने की सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों की समीक्षा, युवा-किसा-मजदूर कल्याण में हैं प्रतिबद्ध

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही, आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment