पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पांच वाहनों पर प्रतिबंध लगाया, बाघ परिवार को पर्यटको ने घेरा

 पन्ना
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार को जिप्सियों से घेरकर तस्वीरें खींचने और शोर मचाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रबंधन सकते में है। उसने वीडियो में दिखाई दे रहे पांच वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। सहायक संचालक को मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को मिलेगी सौगात, खाते में आएंगे ₹1500

पार्क में प्रवेश प्रतिबंधित किया

पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्रीय संचालक अंजना सुचिता तिर्की के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। स्पष्ट है कि पर्यटकों के साथ जिप्सी चालकों, गाइड ने भी मनमानी की है। वीडियो में दिख रहे जिम्मेदारों का पार्क में प्रवेश फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  सहकारिता विभाग मध्यप्रदेश मिशन कर्मयोगी में निभा रहा देश में अग्रणी भूमिका : मंत्री सारंग

पर्यटकों ने तस्वीरें खींचने के लिए मचाया शोर

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पांच जिप्सी के चालकों ने बाघ और बाघिन को दोनों ओर से घेर लिया। उनके निकलने के लिए स्थान नहीं छोड़ा। ऐसे हालात काफी देर तक बने रहे। इसी बीच जिप्सियों में सवार 50 से अधिक पर्यटकों ने तस्वीरें खींचने के लिए बार-बार शोर मचाया।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश बोर्ड की आठवीं कक्षा की गणित परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, परीक्षा कैंसल होगी या नहीं जल्द होगा फैसला

इससे बाघ परिवार काफी देर तक असहज स्थिति में रहा। ऐसे में बाघ आक्रामक होकर पर्यटकों पर हमला भी कर सकते थे। संभव है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तब टाइगर रिजर्व के प्रबंधन पर ठीकरा फोड़ने का प्रयास किया जाता।

Share

Leave a Comment