दंतैल हाथियों की रहवासी इलाके में दस्तक, बार-बाल बचे राहगीर

बालोद

सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रहवासी इलाकों में आना आम होता जा रहा है. ऐसा ही वाकया आज सुबह पौ फटने से पहले दल्लीराजहरा में देखने को मिला, जहां दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए. रास्ते से जा रहे राहगीर समय पर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने किया विस्फोट, ITBP के दो जवान शहीद

घटना आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए. दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे. थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :  सुशासन संवाद : नवाचार, पारदर्शिता और डिजिटल प्रशासन की दिशा में निर्णायक कदम

क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment