कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को अब बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के मिलेगा : आतिशी

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को बड़ी राहत देते हुए यह घोषणा की है कि अब उन्हें बिजली कनेक्शन बिना एनओसी के भी मिलेगा।

आतिशी ने बताया है कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं और दस साल पहले यहां बहुत बुरा हाल था। लेकिन जब अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी तो यहां तमाम सुविधाएं दी गई और यहां रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ हो गया। मगर पिछले एक साल से यहां रहने वाले लोगों को भाजपा की डीडीए की वजह से बिजली कनेक्शन लेने में दिक्कत आ रही है। डीडीए ने आदेश जारी किया कि बिना डीडीए की एनओसी के 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की दहलीज़ पर एलन मस्क, संपत्ति 600 अरब डॉलर के पार

आतिशी ने बताया कि अब दिल्ली की आप सरकार ने फैसला लिया है कि इन 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन और मीटर के लिए किसी भी तरह की एनओसी की जरूरत नहीं होगी। इस बारे में डिस्कॉम को आदेश दे दिये गये हैं। डीडीए ने आदेश निकाला था कि बिजली कनेक्शन के लिए कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को एनओसी चाहिये होगा। इससे लोग दर-दर भटक रहे थे और कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था। वहीं जो डीडीए के अधिकारियों को रिश्वत दे रहा था, उसे कनेक्शन मिल जाता था।

ये भी पढ़ें :  महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI का 'कैश-फॉर-क्वेरी' केस हुआ खारिज, नेशनल हेराल्ड के बाद विपक्ष की दूसरी जीत

आतिशी ने कहा है कि अब दिल्ली सरकार ने डिस्कॉम को आदेश दे दिए हैं कि अब बिजली कनेक्शन के लिए किसी भी तरह की एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। डीडीए ने आदेश निकाला था कि बिजली कनेक्शन के लिए कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को एनओसी चाहिये होगा। इससे लोग दर-दर भटक रहे थे और कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था।

ये भी पढ़ें :  नेपाल के बीरगंज में भड़की हिंसा, मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद हालात तनावपूर्ण, भारत-नेपाल सीमा अलर्ट पर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment