व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो ऑटोमेटिक हो जाती हैं डाउनलोड, कैसे बंद करें?

व्हाट्सएप हम सभी की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। हम सभी इसका इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप के फीचर यूजर्स के लिए बड़े काम के होते हैं लेकिन कई बार ये सिर दर्द बन जाते हैं। ऐसा ही एक फीचर ऑटो डाउनलोड है, जिससे फोन की स्टोर तेजी से भर जाती है।

अगर आप भी व्हाट्सएप के ऑटो-डाउनलोड फीचर से परेशान हैं तो हम आपके लिए खास टिप्स लेकर आए हैं। इससे आप व्हाट्सएप पर ऑटो डाउनलोड फीचर को बंद कर फोन की स्टोरेज को बचा सकते हैं।

व्हाट्सएप पर ऑटो-डाउनलोड कैसे बंद करें?
जैसा कि हम जानते हैं व्हाट्सएप ऐप में आने वाली सभी मीडिया फाइल को ऑटोमैटिकली फोन में स्टोर करता है। ऐप में यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से इनेबल रहता है। इसे डिसेबल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  Drishyam 3 में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत, शूटिंग जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू

व्हाट्सएप मीडिया फाइल को फोन की गैलरी में सेव होने से कैसे रोके?

स्टेप 1. सबसे पहले फोन में व्हाट्सएप के सेटिंग मैन्यू पर जाएं। इसके बाद आपको चैट पर जाना है।
स्टेप 2. अब आपको सेव टू फोटो को बंद कर देना है। एंड्रॉयड में इसके लिए आपको मीडिया विजिबिलिटी को डिसेबल करना होगा।

इन सेटिंग को आप जब चाहे बदल भी सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि गैलरी में व्हाट्सएप के मीडिया फाइल चाहते हैं तो इन सेटिंग को चेंज कर सकते हैं। इसके साथ ही ये सेटिंग जिस दिन आप इनेबल या डिसेबल करेंगे उसी दिन से काम करेगी। यानी अगर आपने इसे अभी बंद कर दिया तो पुरानी फाइल गैलरी में दिखती रहेंगी। इन्हें आपको खुद ही डिलीट करनी होंगी।

ये भी पढ़ें :  16 सितंबर को अनमोल सिनेमा पर होगा ‘अहो! विक्रमार्का’ का प्रीमियर

ग्रुप और चैट की मीडिया फाइल सेव होने से कैसे रोकें?
व्हाट्सएप पर हम कई तरह के ग्रुप में जुड़े रहते हैं। इनमें तमाम फोटोज और वीडियो फाइल आती हैं, जो ऑटोमैटिक सेव हो जाती हैं। इससे हमारे फोन की स्टोरेज भर जाती है। ग्रुप चैट में आने वाली इन मीडिया फाइल को सेव होने से रोकने का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो सलेक्टेड चैट के लिए फोटो सेव का ऑप्शन चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  रामायण की शूटिंग में दीपिका चिखलिया ने बताईं मुश्किलें, कपड़े बदलने तक की नहीं थी सुविधा

व्हाट्सएप पर चैट टैब पर आपको किसी एक चैट या ग्रुप को सलेक्ट करना है। अब आपको कॉन्टैक्ट इन्फो या ग्रुप इन्फो पर टैप करना है। यहां आपको सेव टू फोटो का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें आपको तीन सेटिंग मिलेंगी।

डिफॉल्ट – इस ऑप्शन को सलेक्ट कर आपकी डिफॉल्ट सेटिंग इनेबल रहेगी। अगर आपने व्हाट्सएप की सेटिंग से फोटो सेव बंद किया है तो यह बंद रहेगी।

ऑलवेज – यानी आपको चैट या ग्रुप में आई मीडिया फाइल सेव हो जाएंगी।

नेवर – व्हाट्सएप पर आने वाली मीडिया फाइल डिवाइस में सेव नहीं होंगी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment