छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बैल को बचने में पलटी पिकअप, एक मजदूर गंभीर और 10 घायल

जगदलपुर.

मारेंगा ढाबा के सामने रविवार की रात एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस के साथ ही पेट्रोलिंग वाहन भी पहुंची है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें :  साय केबिनेट का फैसला : किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर से होगा प्रारंभ, 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी खरीदी

पुलिस ने बताया कि तोकापाल से अंदर गांव सालेपाल के ग्रामीण सरगीपाल रेलवे ट्रैक में रेलवे का सामान खाली करने के लिए पिकअप में सवार होकर देर रात काम करने के लिए जा रहे थे। अचानक मारेंगा के पास पैट्रोल पंप व ढाबा के सामने बैल पिकअप के सामने आ गया, जिसके बाद ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार सभी मजदूर सड़क पर आ गिरे। इस घटना में पिकअप में बैठे मजदूरों को सिर, हाथ, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। इसके बाद आसपास के लोगों ने मजदूरों की मदद के लिए आगे आये। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही परपा थाना प्रभारी दिलबाग सिंह के साथ ही उसकी टीम भी मौके पर आ पहुंची, जहां घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। वहीं, मामले की जानकारी डॉक्टरों को पहले से दे दिया गया था। फिलहाल घायलों का उपचार मेकाज में जारी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment