भारत के बजट से चौंके पाक सांसद, शहबाज को दिखाई असलियत की तस्वीर

नई दिल्ली
भारत के साथ दुश्मनी के बीच पाकिस्तान की संसद में इन दिनों केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की खूब तारीफ भी देखने को मिली। सांसद गोहर अली खान ने संसद में दिए गए एक तीखे भाषण में अपनी ही सरकार की बजट नीतियों की आलोचना करते हुए भारत की योजनाओं और निवेश को एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा, “भारत हमारा दुश्मन हो सकता है, लेकिन कुछ सच्चाइयों को स्वीकार करना होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि देश में 10,000 नए मेडिकल सीट्स जोड़ी जाएंगी, जबकि हमारी सरकार स्वास्थ्य बजट में कटौती कर रही है।”

ये भी पढ़ें :  CG Board Exam: छत्तीसगढ़ सरकार की खास पहल, हेल्पलाईन द्वारा बोर्ड के छात्र-छात्राओं की समस्याओं का किया जा रहा समाधान

गोहर अली खान ने भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा, “पाकिस्तान का कुल बजट 62 अरब डॉलर है, जबकि भारत में सिर्फ उत्तर प्रदेश का बजट 97 अरब डॉलर है। हमें यह समझना होगा कि हम कहां खड़े हैं।” उन्होंने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए किए गए निवेश का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “भारत ने AI अनुसंधान के लिए 500 करोड़ रुपये अलग रखे हैं, जबकि पाकिस्तान के बजट में AI का कोई जिक्र तक नहीं है।”

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने स्टालिन के पुतले को किया आग के हवाले, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित

गोहर अली खान ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया का भी उदाहरण देते हुए कहा कि विकसित देश स्वास्थ्य और शिक्षा पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जबकि पाकिस्तान बुनियादी क्षेत्रों में कटौती कर रहा है। उन्होंने चेताया कि यह दिशा यह देश के भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। गोहर अली खान के इस बयान से संसद में गतिरोध देखने को मिला। हालांकि सोशल मीडिया साइट्स पर भारतीयों के साथ-साथ कई पाकिस्तानी नागरिक भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि सांसद ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को आईना दिखाया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment