पीएम मोदी ने 15 वर्षीय लड़की को किया माफ, मां ने जताया आभार

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाली 15 वर्षीय लड़की की मां ने पीएम मोदी के माफ करने के फैसले पर उनका आभार जताया है. मां ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी को 'नई जिंदगी' दी है और माफी को उसके लिए सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा बताया.

लड़की की मां ने कहा कि वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती हैं कि उन्होंने बदले की कार्रवाई के बजाय माफी का रास्ता चुना. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी ने अभद्र और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने वाली बच्ची को माफ करके अपनी महानता दिखाई है. आज उसका जन्मदिन है और पीएम मोदी ने उसे सबसे बड़ा उपहार दिया है- जीवनदान. आज इस लड़की का दोबारा जन्म हुआ है.”

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने Instagram पर एक वीडियो साझा कर लोगों से संयम बरतने की अपील की थी. यह मामला जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ CJP के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ कथित तौर पर लगाए गए आपत्तिजनक नारों से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें :  अयोध्या में ₹378 करोड़ की 126 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, सीएम योगी का बयान

पीएम मोदी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को 'भटका हुआ' बताते हुए कहा था कि इसका जवाब गुस्से या बदले की भावना से देना उचित नहीं है. इसके कुछ ही समय बाद लड़की का माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया. वीडियो में उसने खुद को 15 वर्षीय बताते हुए कहा कि उसे अपनी गलती की गंभीरता का एहसास हो गया है.

लड़की ने कहा कि उसने जो किया वह माफी के लायक नहीं था और उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ कई गलत बातें कहीं. उसने बताया कि वह दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस घूमने के बाद प्रदर्शन में पहुंची थी और वहां आसपास मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाते देखकर प्रभावित हुई. लड़की ने इसे अपनी 'पहली और आखिरी गलती' बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी.

ये भी पढ़ें :  PM मोदी के जन्मदिन पर बुजुर्गों को खास तोहफा, दिल्ली में 50 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

लड़की के खिलाफ FIR भी दर्ज
माफी मांगने के बावजूद, 23 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान कथित आपत्तिजनक नारे लगाने को लेकर लड़की के खिलाफ नोएडा के एक थाने में शिकायत पहले ही दर्ज हो चुकी थी. नोएडा पुलिस ने Zero FIR दर्ज की थी, जिसे बाद में नई दिल्ली के संसद मार्ग थाने को ट्रांसफर कर दिया गया.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लड़की की टिप्पणी प्रधानमंत्री पद की गरिमा का अपमान करती है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने तथा सार्वजनिक शांति प्रभावित होने की आशंका है. लड़की की मां का दावा है कि उन्होंने और उनकी बेटी ने कई बार माफी मांगते हुए FIR वापस लेने की अपील की है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि FIR में उनकी बेटी की उम्र गलत तरीके से 25 वर्ष दर्ज की गई है, जबकि वह नाबालिग है.

ये भी पढ़ें :  UPI यूजर्स के लिए खुशखबरी! NPCI ने किए नए बदलाव, जानिए क्या होगा असर

मां ने सोशल मीडिया और प्रदर्शन को लेकर की अपील
लड़की की मां ने सरकार से नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल और प्रदर्शनों में भाग लेने पर रोक लगाने की अपील भी की. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया कि 20 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए Instagram और Facebook को ब्लॉक किया जाए, ताकि वे पढ़ाई पर ध्यान दें और राजनीतिक प्रदर्शनों का हिस्सा न बनें.

इस बीच CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा, 'सिर्फ रील पर ही माफ करोगे या केस भी वापस लोगे?' मामले में अब प्रधानमंत्री की अपील, लड़की की सार्वजनिक माफी, उसके खिलाफ दर्ज FIR और CJP की प्रतिक्रिया के बाद विवाद ने एक नया राजनीतिक और कानूनी मोड़ ले लिया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment