राजधानी में दो बहनों पर धारदार चाकू से किया वार, आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर

राजधानी रायपुर के मौलीपारा इलाके में चाकूबाजी की वारदात हुई है. जहां सगे भाई ने दो बड़ी बहनों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया. घटना में दोनों बहनें गंभीर रुप से घायल हो गई. जिसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

ये भी पढ़ें :  सैदा गोदाम में पीडीएस चावल चोरी का बड़ा खुलासा, प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर पर मिली भगत के गंभीर आरोप

मामूली बात को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक प्रशांत कुमार बेर की मां और दो बड़ी बहनें पिछले कुछ दिनों से धमतरी से रायपुर आकर रह रही थी. जिन्हें वापिस ले जाने के लिए आरोपी प्रशांत रायपुर आया था. इस दौरान मामूली बात को लेकर प्रशांत की कहा सुनी हो गई. जिसके बाद आक्रोश में आकर आरोपी ने चाकू से अपनी दोनों सगी बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें :  सलमान का ख़ौफ़नाक चेहरा…CG के चाँपा में सलमान ने अपने बच्चों को बेरहमी से मारा, घटना में एक बच्ची की दर्दनाक मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती 

तेलीबांधा थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बहनों पर धारदार चाकू से हमला किया है. आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment