उड़ीसा से गांजा लेकर आए तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर – चांपा

चांपा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला और दो पुरूष रेलवे स्टेशन के बाहर निर्माणाधीन पार्किंग स्थल बिजली खंभा के पास बैग में गांजा भरकर रखे है। सूचना मिलने पर चांपा थाना प्रभारी डा. नरेश पटेल पुलिस स्टाफ और साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक, प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल

जहां दिलीप भोई, संपत कुमार सूर्यवंशी व मोंगरा बाई खड़े हुए मिले। पुलिस ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर उनके पास रखे बैग की तलाशी ली । उनके पास से तीन बेग में 10 किलो 456 ग्राम गांजा मिला जिसे जब्त किया गया। जब्त गांजा की कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा से गांजा को लेकर आए हैं।

ये भी पढ़ें :  पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रायपुर में की धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त, कहा- भारत में कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक

पुलिस ने दिलीप भोई पिता मोतीराम 33 वर्ष ग्राम गटागी थाना बाली गुंटा जिला कंधमाल उड़ीसा, मोंगरा बाई केंवट 33 साल पति जयराम केंवट ग्राम कनई थाना जांजगीर और संपत कुमार सूर्यवंशी (31) पिता सुदामा सूर्यवंशी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर केविरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) , 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया और तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment