उदयपुर में घर में घुसकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर

उदयपुर के हिरण मगरी थाना इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की उसके घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पानेरियों की मादड़ी इलाके के होली चौक की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान डूंगरपुर निवासी के रूप में हुई है, जो इस मकान में किराए से रह रहा था।

ये भी पढ़ें :  LPG सिलेंडर नियमों में बड़ा बदलाव: 1 मई 2026 से बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम बदलेगा

घटना की सूचना मिलते ही हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या में एक युवक और एक युवती शामिल हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें :  RBSE ने उत्तरपुस्तिकाओं की रीव्यू और स्कैन कॉपी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका

मामले को लेकर पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment