चांदी के भाव में ₹3500 का उछाल, सोने की कीमत भी बढ़ी, जानें 18-22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

इंदौर 
भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.  22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 53 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है, जो बीते कारोबारी दिन यानी बुधवार (15 अप्रैल) की शाम के समय 1 लाख 52 हजार रुपये के पार था। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 16 अप्रैल 2026 की सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 153305 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 18 कैरेट सोने का दाम 89683 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

ये भी पढ़ें :  फारूक अब्दुल्ला का कहना है कि कश्मीर में अब डर का माहौल काफी हद तक खत्म, देश भर से आएं लोग

चांदी का रेट क्या है?
चांदी की कीमत में भी भारी उछाल देखने को मिला है. आज (गुरुवार), 16 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 2 लाख 52 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है. जो बीते दिन 2 लाख 50 हजार रुपये से कम था. बता दें कि ibja की ओर से जारी रेट्स सर्वमान्य हैं. केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम दिन में दो बार सोना-चांदी के रेट्स अपडेट किए जाते हैं. वहीं, शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते। 

ये भी पढ़ें :  Gold-Silver Price Update: सोने के भाव में तेज गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट

आइए जानते हैं बीते कारोबारी दिन की तुलना में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी

  शुद्धता बुधवार शाम के रेट गुरुवार सुबह का रेट कितने महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     152865 153305 440 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      152253 152691 438 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      140024 140427  403 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      114649 114979 330 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      89426 89683 257 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      249019 252675 3656 रुपये महंगी
ये भी पढ़ें :  सोना-चांदी के दामों में अचानक बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले जानें जरूरी अपडेट

बीते दिन यानी 15 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने और चांदी का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 152949
  • शाम का रेट- 152865

 
22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  140101
  • शाम का रेट-  140024

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 250855
  • शाम का रेट- 249019

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी शामिल नहीं होता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment