प्रधानमंत्री सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना का करें बेहतर क्रियान्वयन : मंत्री शुक्ला

भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री सूर्य घर – मुफ्त बिजली योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश विभाग के अधिकारियों और वेंडर्स की बैठक में दिए। इससे पहले उन्होंने ऊर्जा भवन परिसर से “सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वैन” को भोपाल शहर में प्रचार-प्रसार के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शाजापुर विधायक  अरूण भीमावद सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री  शुक्ला ने ऊर्जा भवन में पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये वेंडर्स से संवाद कर क्रियान्वयन में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री  शुक्ला ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में वेंडर्स को आने वाली समस्याओं का निराकरण विभागीय स्तर पर किया जाएगा। इससे कार्य को गति मिलेगी, अधिकतम घरों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जा सकेगा और उपभोक्ताओं को बिजली के अधिक बिल की समस्या से राहत मिल सकेगी।

ये भी पढ़ें :  क्षेत्र के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये सतत कार्य किये जा रहे हैं : वन मंत्री श्री रावत

अपर मुख्य सचिव  वास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनएसईएफआई) शक्ति सस्टेनेबल एनर्जी फाउंडेशन के साथ मिलकर डिस्कॉम, बैंक और नगर निगम के सहयोग से प्रदेश में घरों पर सोलर सिस्टम लगाने का कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीएमएसजी एमबीवाय पोर्टल की सहायता से योजना का लाभ आसानी से उपभोक्ता उठा सकते हैं। उपभोक्ता स्वयं वेंडर्स का चयन कर योजना लाभ ले सकते है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गायक और अभिनेता स्व. किशोर कुमार को किया नमन

सोलर रथ से नागरिकों को सोलर सिस्टम लगाने करेंगे प्रोत्साहित

एमडी ऊर्जा विकास निगम  बैंस ने बताया कि सोलर रथ सह मोबाइल बूथ वेन अगले 7 दिनों तक भोपाल शहर में भ्रमण कर नागरिकों को अपने घरों पर बिजली के बिल में राहत के लिये सोलर सिस्टम लगवाने को प्रोत्साहित करेगी। रथ प्रतिदिन भोपाल के दो इलाके या कॉलोनियों में बूथ स्थापित कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्तिव होने की जानकारी प्रदान करेगा। मोबाईल वैन में एनएसईएफई की टीम डिस्कॉम के सदस्य, बैंकों को स्थानीय प्रतिनिधि के साथ नगरीय निकाय के अधिकारी भी रहेंगे। सभी सोलर सिस्टम लगवाने के इच्छुक उपभोक्ताओं को मौके पर ही लाभान्वित करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें :  रिश्वत मांगने वाले बाबू को कलेक्टर भव्या मित्तल ने कार्रवाई करते हुए डिमोशन कर चपरासी बना दिया

 

Share

Leave a Comment