प्रोटेम स्पीकर कांग्रेस के सबसे सीनियर MLA रघुबीर कादियान होंगे, विधायकों को शपथ दिलाएंगे

चंडीगढ़
हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद अब विधानसभा सत्र की डेट फाइनल हो चुकी है। 25 अक्टूबर से सत्र की शुरुआत होगी। सदन की कार्यवाही 2 दिन चलेगी। फिलहाल सरकार की ओर से सत्र की डेट पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सदन में सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए पहले प्रोटेम स्पीकर चुन लिया गया। प्रोटेम स्पीकर सबसे सीनियर MLA रघुबीर कादियान होंगे। विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर में आज दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौत हो गई

इसके अलावा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर भी चुने जाएंगे। चर्चा है कि घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण व बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा में से एक को स्पीकर और जींद से विधायक डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा व सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम में से एक को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। भाजपा की ओर से चीफ व्हिप के लिए भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ के नाम की चर्चा है।

ये भी पढ़ें :  नई Mercedes CLA Electric भारत में लॉन्च, 792 किमी रेंज के साथ बुकिंग 10 मार्च से शुरू

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। तब नायब सैनी ने बताया था कि विधानसभा सत्र की डेट को लेकर सबके साथ चर्चा हो चुकी है। डेट भी एक-दो दिन में फाइनल कर दी जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment